फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा मल्टी फंक्शनल कांप्लेक्स का काम

Sat, 24 Oct 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन के सामने प्रस्तावित मल्टी फंक्शनल कांपलेक्स का व्यवधान खत्म हो गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा नक्शा स्वीकृत किए जाने के बाद जल्द ही इसका निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के सामने पुराने वाहन स्टैंड वाले स्थान पर मल्टी फंक्शनल कांपलेक्स प्रस्तावित है। चार साल पहले रेलवे की आरएलडी शाखा ने ठेका झांसी के एक ठेकेदार को दिया था। शर्त के मुताबिक पैंतालिस साल के लिए रेलवे की यह जमीन लीज में कंपनी के पास रहेगी।

ठेका लेने वाली  कंपनी को स्वयं तीन मंजिला कांपलेक्स का निर्माण कर उसका संचालन करना है। बदले में रेलवे को हर साल तय राजस्व देना है।  रेलवे बोर्ड से नक्शा व अन्य शर्तों में सहमति न बनने के कारण ठेकेदार ने इस मामले को गठित कमेटी के समक्ष रखा था।
विज्ञापन


अब जाकर यह व्यवधान खत्म हो गया है। रेलवे बोर्ड ने भी नक्शे को स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूत्रों के अनुसार दीपावली उपरांत संबंधित ठेेकेदार निर्माण कार्य शुरू कर देगा।

मालूम हो कि मल्टी फंक्शनल कांपलेक्स में यात्रियों की सुविधा के लिए होटल, रेस्टोरेंट, मेडिकल स्टोर आदि सुविधाएं उपलब्ध हाेंगी। इस संबंध में डीआरएम एस के अग्रवाल ने बताया कि निर्माण में जो दिक्कतें आ रही थीं, वह खत्म हो चुकी हैं। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें