फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपी को थमाई क्लीन चिट

Sat, 24 Oct 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव के बस स्टैंड पर दिनदहाड़े हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने  क्लीन चिट थमा दी है। शिकायत पर एसएसपी ने टहरौली थानाध्यक्ष को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तीन अगस्त को पूर्वाह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे बड़ागांव थानांतर्गत बस स्टैंड के पास बाजार में सशस्त्र लोगों ने रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी, जिसमें संजय यादव पुत्र महेश यादव निवासी बचावली बड़ागांव और रानू यादव पुत्र गोपाल यादव निवासी बसोवा मध्यप्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई थी।

पुलिस की लापरवाही सामने आने पर तत्कालीन एसएसपी ने थानाध्यक्ष को निलंबित कर महेश गौतम को थाना प्रभारी बनाया था। थानाध्यक्ष ने कैलाश, सोमवीर कुशवाहा, रिंकू (कैलाश का ड्राइवर), सुनील कुशवाहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी रोहित यादव पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन


विगत दिवस पीड़ित परिजनों को पता चला कि विवेचना के दौरान पुलिस ने रोहित यादव को क्लीन चिट थमा दी है। जिस पर परिजनों ने एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे से शिकायत की। उन्होंने बताया कि रोहित बेखौफ घूम रहा है। वह समझौता करने के लिए दबाव बना रहा है। मामले की गंभीरता को देख जब एसएसपी ने पता करवाया तो आरोपी को क्लीन चिट थमाने की बात सही मिली। उन्होंने तत्काल मामले की विवेचना टहरौली थानाध्यक्ष को स्थानांतरित कर दी है। निर्देश दिए हैं कि वह आरोपी की सीडीआर (काल डिटेल रिपोर्ट) खंगालें। उनकी वारदात के समय की लोकेशन को पता कर जांच करें।

एसएसपी ने बताया कि बड़ागांव पुलिस ने रोहित को क्लीन चिट थमाई है, जो गले नहीं उतर रही है। टहरौली थाना पुलिस को जांच स्थानांतरित कर दी गई है। यह स्पष्ट है कि यदि रोहित वारदात स्थल पर नहीं था, तब भी वह हत्या में षड्यंत्र रचने का आरोपी तो है ही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें