फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ः तरक्की, वेतनवृद्धि और बकाया पैसा न मिलने की शिकायत

Thu, 05 Oct 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
railway jhansi news - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रेलवे के रनिंग कर्मचारियों (गार्ड, ड्राइवर) की समस्याओं के निवारण के लिए बुधवार को स्टेशन पर लगाए गए शिविर में लीव अपडेट न होने, पदोन्नति का लाभ नहीं मिलने, वेतन निर्धारण न होना जैसी तमाम शिकायतें सामने आईं। कर्मचारियों को उनकी सेवा पुस्तिका भी दिखाई गई। कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को कार्मिक विभाग ने रेलवे स्टेशन पर रनिंग कर्मचारियों की समस्याओं के निवारण के लिए शिविर लगाया, जिसमें 61 कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इसके लिए कर्मचारियों से एक फार्म भरवाया गया, जिसमें उनकी समस्या को लिखवाया कर लिया गया। बाद में समस्याओं को एक रजिस्टर में सूचीबद्ध किया गया।

रजिस्टर के आखिरी कालम में अब समस्या का समाधान होने पर भरा जाएगा। ज्यादातर समस्याएं छुट्टी, एचआरए का भुगतान न मिलने, एरियर का भुगतान न होने और वेतन से जुड़ीं थीं। शिविर में सहायक कार्मिक अधिकारी जीपी मिश्रा, एचएस मालवीय, कैलाश श्रीवास्तव, पीएन निरंजन, एसके सविता, अशोक कुमार प्रजापति, एके गुप्ता ने समस्याएं सुनीं।  मालूम हो कि, रेल प्रशासन ने समस्याओं को दूर करने के लिए नई पहल शुरू की है। प्रशासन की मंशा है कि कर्मचारियों के सामने वेतन, अवकाश, भत्ते, पदोन्नति जैसी समस्याएं न रहे, जिससे वे स्वस्थ मन से काम कर सके। यह शिविर दस अक्तूबर तक लगेगा।
विज्ञापन


ये समस्याएं
- कर्मचारी राजकुमार ने इलाहाबाद डिवीजन से लीव एकाउंट न आने, शैलेश गुप्ता ने वेतन वृद्धि न होने, वीरेंद्र सिंह ने एरियर का भुगतान न होने, उत्कर्ष बिसरिया ने माइलेज न मिलने, शरद कुमार गुप्ता ने सातवें वेतन आयोग के हिसाब से भुगतान न मिलने, अभिषेक ने जूही डिपो से झांसी डिपो स्थानांतरण होने पर तीन का महीने का माइलेज का भुगतान न होने, आशु गुप्ता ने प्रशिक्षण के दौरान का स्टाय फंड का भुगतान न होने, अनिल सिंह ने एचआरए का भुगतान न होने, कृष्ण देव अग्निहोत्री ने बोनस न मिलने, दीपक राज वर्मा ने जुलाई 2017 से वेतन वृद्धि का लाभ न मिलने, प्रेम विलास ने स्टाय फंड कम मिलने, शोभनाथ ने रात्रिकाल भत्ता नियमित न मिलने, विनोद कुमार कोष्टा ने वेतन पर्ची में छुट्टियां सही से अंकित न होकर आने, नरेंद्र कुमार साहू ने रतलाम मंडल में तैनात रहने के दौरान माइलेज का भुगतान न मिलने, महेंद्र कुमार साहू ने कनिष्ठ कर्मचारी को वरिष्ठता में ऊपर दर्शाने, हरीदास ने लीव एकाउंट अपडेट न होने की शिकायत दर्ज कराई।

आज यहां शिविर
पांच अक्तूबर को परिचालन, स्टेशन मास्टर, सीवाईएम कार्यालय के कर्मचारियों के लिए प्लेटफार्म एक पर यात्री विश्रामालय के पास शिविर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें