फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदर्स- निकाय चुनाव- साढ़े चार लाख मतदाता-City

विज्ञापन
विज्ञापन
अदर्स
विज्ञापन

------
निकाय चुनाव का लोगो लगाएं
-------------------

जिले की13 निकायों में 5.81 लाख मतदाता, 262 वार्ड
- चार लाख मतदाता चुनेंगे महापौर, एरच में हैं 7,115 वोटर
-नौ अक्तूबर को प्रकाशित होगी सूची
-दावे और आपत्तियों के लिए एक हफ्ता
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूचियां तैयार करने का काम अंतिम दौर में है। जिले में 13 नगर निकाय हैं। इनमें से एक नगर निगम, पांच नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में मतदाताओं की कुल संख्या 5,81,877 है। कुल 262 वार्ड हैं। अब 09 अक्तूबर को मतदाता सूची प्रकाशित होगी। दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह का समय मिलेगा।
नगर निगम झांसी में 4,05,503 मतदाता हैं, जो महापौर का चुनाव करेंगे। जनसंख्या 6,16,640 के सापेक्ष यहां मतदाताओं का प्रतिशत (ईपी अनुपात) 65.76 है। नगर पालिका बरुआसागर में 19,091 मतदाता और 28,182 जनसंख्या है। यहां पर मतदाताओं का प्रतिशत 67.74 है। नगर पंचायत बड़ागांव में 7,035 मतदाता और 9,666 जनसंख्या है। मतदाताओं का प्रतिशत जिले में सर्वाधिक 72.78 है। नगर पालिका चिरगांव में 12,519 मतदाता और जनसंख्या 18,831 है। इस हिसाब से मतदाताओं का प्रतिशत 66.48 है। नगर पालिका समथर में 16,519 मतदाता व जनसंख्या 25,284 है। ईपी अनुपात 65.49 है। नगर पंचायत मोंठ में 10,190 वोटर व 14,578 जनसंख्या है। यहां ईपी अनुपात 69.90 है। नगर पालिका परिषद मऊरानीपुर में 46,634 मतदाता व 69,192 जनसंख्या है। यहां का अनुपात 67.40 है। नगर पंचायत कटेरा में 5,878 मतदाता और 8,482 जनसंख्या है। यहां का अनुपात 69.30 है। नगर पंचायत रानीपुर में 14,090 मतदाता और जनसंख्या 20,417 है, जबकि अनुपात 69.01 है। नगर पालिका गुरसराय में 20,432 मतदाता व 30,254 जनसंख्या है। अनुपात 67.53 है। नगर पंचायत एरच में मतदाताओं की संख्या 7,115 और जनसंख्या 10,732 है। यहां का अनुपात 66.30 है। नगर पंचायत गरौठा में 8,061 मतदाता और 13,349 जनसंख्या है। जबकि, औसत 66.24 है। नगर पंचायत टोड़ी फतेहपुर में 8,770 मतदाता है और जनसंख्या 13,349 है, जबकि ईपी अनुपात 65.70 है।
विज्ञापन


इनसेट
------

सभी निकायों में 262 वार्ड
जिले की सभी 13 नगर निकायों में 262 वार्ड हैं। इसमें से सर्वाधिक 60 वार्ड नगर निगम झांसी में हैं। इसके अलावा बरुआसागर में 25 वार्ड, बड़ागांव में 10, चिरगांव में 25, समथर में 25, मोंठ में 12, मऊरानीपुर में 25, कटेरा में 10, रानीपुर में 14, गुरसराय में 25, एरच में 10, गरौठा में 10 और टोड़ी फतेहपुर में 11 वार्ड हैं।
विज्ञापन


नौ अक्तूबर को देखें वोटर लिस्ट
निकायवार/ वार्डवार / मतदान स्थलवार मतदाता सूची का प्रकाशन 09 अक्तूबर को होगा। मतदाता सूची का निरीक्षण कर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने और आपत्तियों के निस्तारण के लिए 15 अक्तूबर का समय दिया गया है। आने वाले दावे और आपत्तियों को सही करके उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें