फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविड की तूफानी बल्लेबाजी से जीता रेलवे कॉलोनी वारियर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेली जारी डॉ. वृंदावन लाल वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को रेलवे कॉलोनी वारियर्स और जिला अधिवक्ता संघ के बीच मैच खेला गया। जिसमें रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स ने 306 रनों से मैच जीता। बेहतरीन बल्लेबाजी करने पर रोहन डेविड को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

निर्धारित 40 ओवरों के मैच में रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स की टीम ने मैच जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 392 रनों का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें रोहन डेविड ने 104 गेंदों पर सात छक्कों और 22 चौकों की मदद से 164 रन बनाए। जिला अधिवक्ता संघ की ओर से अमित शर्मा ने तीन व अमन श्रीवास्तव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला अधिवक्ता संघ की पूरी टीम 16.1 ओवरों में कुल 86 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स की ओर से शिवांश ने तीन मोहित व हाफिज ने दो-दो विकेट हासिल किए। अलीम बेग व राघवेंद्र सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें