फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेलवे बोर्ड के सदस्य ने रेल कारखाने व कोच फैक्टरी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक) बीएम अग्रवाल ने झांसी क्षेत्र के विभिन्न रेल प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वैगन रिपेयर वर्कशॉप, रेल कोच नवीनीकरण कारखाने व वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन स्थित लॉबी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने वर्कशॉप के विभिन्न शॉपों में जाकर मरम्मत कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, दक्षता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उच्चतम मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कारखाना प्रबंधक अजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इसके बाद वह रेल कोच नवीनीकरण कारखाने का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मुख्य कारखाना प्रबंधक अतुल कनौजिया मौजूद रहे। उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों की मरम्मत के लिए प्रस्तावित साइट का भी निरीक्षण किया। झांसी स्टेशन पर उन्होंने संयुक्त क्रू लॉबी एवं रनिंग रूम का निरीक्षण किया। लोको पायलटों से उनकी कार्यप्रणाली एवं ज्ञान को परखा तथा लॉबी में कार्य से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों को देखा।उन्होंने रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में मंडल के सभी शाखा अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिक अनिमेष कुमार सिन्हा, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजी. यतेंद्र कुमार, उत्तर मध्य रेल, ईडी मॉडर्नाइज जयंत कुमारआदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें