फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन दौड़ाने वाले गार्ड व ड्राइवरों को मिल रहा घर जैसा माहौल, पांच रुपये में परोसा जा रहा भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। ट्रेन दौड़ाने के दौरान हर वक्त सजग रहने वाले ड्राइवर व गार्डों के आराम का रेलवे विशेष ध्यान रख रहा है। रनिंग रूम में उनको घर की तरह आराम की हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे पूरी नींद लेकर और स्वस्थ मनोदशा में ट्रेन का संचालन कर सकें। रनिंग रूम में उनको पांच रुपये में स्वादिष्ट खाना परोसा जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के निकट दांडी चौराहे के सामने गार्ड व ड्राइवरों के ठहरने के लिए लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं गार्ड रनिंग रूम बनाया गया है। इस बिल्डिंग की दो मंजिलों पर 32 कमरे बने हैं, जिनमें 64 पलंग हैं। हर कमरे में कर्मचारियों को आरामदायक सुविधाएं उपलब्ध कराईं गईं हैं। प्रथम तल पर व्यायाम के लिए जिम, अध्यात्म व खेल कक्ष तथा खाने के लिए डाइनिंग हॉल बना हुआ है। कर्मचारियों को 24 घंटे पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें दो सब्जी, दाल, पापड़, अचार, चावल व रोटी दी जाती है। कर्मचारी अपने पसंद का भी भोजन सामग्री देकर बनवा सकते हैं। शिकायत के लिए हर कमरे में व्हाट्सएप नंबर दिया गया है, जिसमें शिकायत भेजते ही तुरंत उसका निस्तारण कराया जाता है। इस बिल्डिंग के रखरखाव का ठेका कानपुर की इलाइट एसोसिएट्स कंपनी के पास है। कंपनी ने तीन पालियों में तीस कर्मचारी लगा रखे हैं। सुविधाओं की निगरानी के लिए रेलवे ने एक मुख्य लोको इंस्पेक्टर की तैनाती कर रखी है।
इन स्टेशनों से आते हैं कर्मी
रनिंग रूम में नई दिल्ली, निजामुद्दीन, आगरा, ग्वालियर, इटारसी, भोपाल, बीना, आगरा, कटनी, लखनऊ, कानपुर, जूही और बांदा से ट्रेन व मालगाड़ी चलाकर वापस जाने वाले गार्ड व ड्राइवरों को ठहराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दी जा रहीं हैं सुविधाएं
- हर कमरे में एयर कंडीशनर/ ब्लोअर हीटर की सुविधा।
- हर कमरे में वाशरूम में गीजर की सुविधा।
- हर बार धुली हुईं चादरें व तकिया कवर।
- मिंक कंबल धुले हुए कवर के साथ।
- प्रत्येक पलंग पर चप्पल की सुविधा।
- मच्छरों भगाने के लिए आल आउट की सुविधा।
- हर कमरे की बालकनी में कपड़े सुखाने का स्टैंड।
- हर कमरे में पायदान की सुविधा।
- कर्मचारी के जाने के बाद हर बार कमरे को सेनिटाइज की सुविधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें