फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणनीति: बगावत रोकने को आखिरी समय होगा नाम का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
रणनीति: बगावत रोकने को आखिरी समय होगा नाम का एलान
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम में कार्यकारिणी चुनाव को लेकर पार्षदों के बीच सियासी बिसात बिछ गई है। शनिवार को चुनाव होना है। ऐसे में पार्षदों के बीच टिकट की होड़ छिड़ गई है। टिकट की सबसे अधिक रस्साकसी भाजपा में दिखाई पड़ रही है। भाजपा चार सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है लेकिन टिकट के डेढ़ दर्जन उम्मीदवार कतार में हैं। टिकट के दावेदारों की संख्या देखकर पार्टी ने चुनाव से ऐन पहले नामों के एलान करने की रणनीति बनाई है। उधर, विपक्षी खेमा भी अपने वोटरों को एकजुट करने की किलेबंदी में जुटा है।
नगर निगम की बारह सदस्यीय कार्यकारिणी में जगह बनाने के लिए पार्षदों के बीच घमासान छिड़ा है। इसमें भी भाजपा के भीतर सबसे अधिक रस्साकसी चल रही है। कार्यकारिणी से भाजपा के चार पार्षद बाहर हुए। अब वह इतने ही पार्षद वापस कार्यकारिणी में भेजने के लिए जोर लगा रही है। लेकिन, पार्टी नेताओं का पसीना उम्मीदवार तय करने में ही छूट रहा है। चार सीट के लिए डेढ़ दर्जन पार्षदों ने दावेदारी ठोंक रखी है। इतने अधिक दावेदारोें को देखकर पार्टी पहले नाम घोषित करने का जोखिम नहीं उठाना चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगावत रोकने के लिए चुनाव से ऐन पहले शनिवार की सुबह उम्मीदवारों के नाम घोषित करने की रणनीति बनाई गई है। निगम सूत्रों के मुताबिक भाजपा से मुकेश सोनी, सुनील नैनवानी, अंशु राय, गायत्री आदर्श गुप्ता, राजेश त्रिपाठी, गोविंद शर्मा, प्रदीप खटिक, प्रियंका साहू, रमा कुशवाहा आदि ने दावेदारी पेश की है। वहीं विपक्षी खेमा भी वोटरों को एकजुट करने में जुटा है। बसपा से विमल किशोर उर्फ विक्की, कांग्रेस से विकास खत्री एवं निर्दलीय खेमे से दिनेश सिंह का चुनावी मैदान में उतरना तकरीबन तय माना जा रहा है। हालांकि इन पार्टियों की ओर से भी नामों का औपचारिक एलान आखिरी दिन ही किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें