फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा कृष्ण के स्वरूपों संग खेली होली

Wed, 27 Mar 2019 01:27 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
holi news in jhansi - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
महानगर में विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं की ओर से होली मिलन समारोह जारी हैं। इनमें राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ लोगों ने होली खेली। एक दूसरे को गुलाल व चंदन लगाया और गुझिया खिलाकर त्यौहार की बधाइयां दीं। इस मौके पर बुंदेली फागें कलाकारों ने गाईं, जिन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया।कुंज बिहारी मंदिर में हुए होली उत्सव में श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। इस अवसर पर महंत राधा मोहन दास महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्थानीय होटल में अग्रवाल वूमंस क्लब के होली मिलन समारोह में राधा कृष्ण, मां लक्ष्मी और गणेश जी की वंदना की गई। इसके बाद इत्र और फूलों की बरसात की गई। महिलाओं ने होली के गीतों पर राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ नृत्य किया। सर्वश्रेष्ठ स्वरूपों को बाद में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डा. निकिता अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, दीपा, सुधा अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, अनीता चौधरी, निधि अग्रवाल आदि मौजूद रही।

 जेसीआई झांसी मनस्विनी की ओर से फूलों की होली खेली गई। सदस्याओं ने फाग गीत गाए और रैंप वॉक पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। इनमें पांच क्वीन ऑफ कलर्स चुनी गई, जिनमें श्वेता यादव, प्रगति सेठ, मनीला गोयल, अपर्णा द्विवेदी, अंवतिका अग्रवाल हैं। डा. नीति शास्त्री और आकांक्षा रिछारिया ने सभी को पुरस्कृत किया। संचालन रीना अग्रवाल ने और अध्यक्षता अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने की।
विज्ञापन


 कलचुरी कलवार सर्ववर्गीय समाज के जिलाध्यक्ष हृृृृृदेश राय, शालिगराम राय, भारत भूषण राय, रवि राय आदि ने शंकर सिंह का बगीचा स्थित सहस्त्रबाहू मंदिर में, सदर बाजार के अग्रसेन भवन में श्री अग्रवाल समाज के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, हरीमोहन बंसल, डा. सीएम अग्रवाल, महामंत्री संजय कनोडिया, दीपक बंसल, रतन चंद्र अग्रवाल ने, मानिक चौक  स्थित नामदेव समाज के मंदिर में रूपेश नामदेव, जीडी नामदेव, राजेंद्र कुमार नामदेव ने, रस बहार वाटिका में अग्रवाल समाज सेवा समिति सीपरी बाजार क ी ओर से महापौर रामतीर्थ सिंघल, गोपाल कृष्ण बंसल, पवन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल ने, बौद्ध, कबीर, झलकारी बाई, डा. अंबेडकर चेरेटेबिल ट्रस्ट के कार्यालय में डा. धन्नू लाल गौतम, इंजीनियर के एल रमैया, आरडी वर्मा ने, श्री लच्छू चौधरी के मंदिर में बुंदेलखंड अग्रवाल, नव युवक मंडल के अध्यक्ष गोपाल जी, महामंत्री मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल ने, रेलवे पेंशनर्स भवन में रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के बीबी दीक्षित, बीएस शुक्ला, जेके उदैनिया, आरके सहारिया ने, जिला यादव महासभा के कार्यक्रम में चरण सिंह यादव, देव सिंह यादव, सौवीर सिंह यादव ने फूलों से होली खेली। करगुवां जी में राठौर समाज के नंद कुमार राठौर, रमेश चंद्र राठौर ने फूलों और गुलाल से होली खेली।

  झांसी नर्सिंग होम एसोसिएशन के हास्य कवि सम्मेलन में हरनाम सिंह चौहान, डा. निधि अग्रवाल, मुक्ता, पवन, डा. एके सांवल ने कविताएं पढ़ीं। संचालन सचिव निलय जैन ने किया। इधर बड़ागांव गेट पुलिस चौकी स्थित हनुमान मंदिर में लोक गायक देशराज पटैरिया ने लोकगीत गाए। उन्हें कालीचरण जारौलिया, रवीश त्रिपाठी आदि ने सम्मानित किया।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें