फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनो देश के भाग्य विधाता, जागो प्यारे मतदाता

Wed, 27 Mar 2019 01:23 AM IST
देवेंद्र कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
election news, jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई, जिसके जरिये महिलाओं ने लोगों से मतदान की अपील की। इस दौरान शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी ली गई।
विज्ञापन


संस्था जेसीआई झांसी गूंज के सहयोग से आयोजित रैली की शुरुआत बीकेडी चौराहे से हुई। रैली में शामिल महिलाओं का जत्था यहां से चित्रा चौराहा, इलाइट चौराहा होते हुए झोकनबाग पहुंचा। रैली में शामिल महिलाएं ‘बनो देश के भाग्य विधाता, अब जागो प्यारे मतदाता’, ‘घर-घर में संदेश दो, वोट दो-वोट दो’ जैसे प्रेरक नारे लगा रहीं थीं।
रैली की अगुवाई करते हुए स्वालेहा खान ने कहा कि देश के भविष्य के लिए सभी मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं। आपके एक वोट से देश का लोकतंत्र और मजबूत हो सकता है। खासतौर पर महिलाएं वोट डालने जरूर जाएं और दूसरों को भी ले जाएं।
विज्ञापन


इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रेखा राठौर, मंडल उपाध्यक्ष योगिता अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, ममता दासानी, पूजा अग्रवाल, नेहा तिवारी, सुनीता अग्रवाल, वसुधा प्रेमानी, रश्मि अग्रवाल, रचना तिवारी, अंजू सिंह, सीमा यादव, निधि खरे, ऋतु जैन, दीप्ति अग्रवाल, मनीषा साहू, रचना चड्ढा आदि मौजूद रहीं। आभार अंकिता वर्मा ने जताया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें