फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नरसिंह राव की टोरिया का राधाकृष्ण और मनकामेश्वर मंदिर की बदलेगी सूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। नरसिंह राव की टौरिया का राधाकृष्ण और मनकामेश्वर के प्राचीन मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए शासन से 75 लाख का बजट मिला है। इसके अलावा राजगढ़ और गरौठा के प्राचीन स्थलों को विकसित करने का भी बजट पर्यटन विभाग को मिला है।



सरकार ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2024-25 में तीन परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर पर्यटन सुविधाओं में विकास के साथ पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोतरी होगी। क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी कीर्ति ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य योजना में तीन परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। नरसिंह राव टौरिया स्थित राधाकृष्ण एवं मनकामेश्वर का पर्यटन विकास कार्य के लिए स्वीकृत धनराशि 75.48 लाख है और इस कार्य को उप्र पर्यटन विकास निगम लिमिटेड करेगा। प्रस्तावित कार्य में यात्री शेड, एलईडी सोलर लाइट, प्रसाधन, साईनेज, डस्टबिन, स्टोन बेंच आदि कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार से सदर बाजार स्थित उपाली राजगढ़ बुद्ध विहार के पर्यटन विकास कार्य को स्वीकृति मिली है। 73 लाख से विपश्ना हॉल, स्टोन बेंच, प्रसाधन, साईनेज, डस्टबिन, सोलर लाइट आदि सम्मिलित हैं। वहीं, गरौठा के ग्राम गुढ़ा में धसान नदी पर तपोभूमि विश्वामित्र की जन्मस्थली को भी विकसित किया जाएगा। 80.84 लाख से वहां यात्री शेड, इंटरलॉकिंग, एलईडी सोलर लाइट, प्रसाधन, साईनेज, डस्टबिन, स्टोन बेंच आदि काम होंगे। इन दोनों कार्याें को भी उप्र पर्यटन विकास निगम लिमिटेड करेगा। पर्यटन अधिकारी ने बताया कि उक्त परियोजनाओं के पूर्ण होने पर पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें