झांसी। रेलवे स्टेशन पर वेंडर शीतल पेय पदार्थ के अतिरिक्त रुपये ले रहे हैं। वहीं, कुछ वेंडर रेल नीर ठंडे के नाम पर बीस रुपये में बेच रहे हैं। विशाखापट्टनम से चलकर हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली ट्रेन 12803 में बीना से ग्वालियर के लिए यात्रा कर रहे सार्थक बादल ने एक्स पर शिकायत करते हुए बताया कि वह वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच से कोल्ड ड्रिंक खरीदी थी। उस पर 25 रुपये अंकित था, पर वेंडर ने उनसे पांच रुपये अतिरिक्त लिया। उन्होंने स्टॉल का फोटो भी अपलोड किया है। रेल नीर 15 रुपये में मिलना चाहिए, लेकिन वेंडर ठंडे के नाम पर पांच रुपये अतिरिक्त चार्ज करते हैं। यही हाल स्टॉल पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों का भी है।