फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात में दो समुदायों में झगड़ा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरुआसागर। बुधवार की रात नगर के मिलान मुहल्ले में दो समुदायों में मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें दो लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रिफर किया गया है। झगड़े की सूचना मिलते ही सर्किल के थानों की पुलिस फ ोर्स भी मौके पर बुला ली गई। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मुहल्ला मातवाना निवासी राजू कुशवाहा ने बताया कि उसका भतीजा सोनू कुशवाहा अपने मामा राकेश को छोड़ने बस स्टैंड जा रहा था। वह मिलान मुहल्ले में बिजली आफिस के पास एक ट्रैक्टर बीच रास्ते में खड़ा था। वहां से निकलने को लेकर विवाद हो गया। दूसरे समुदाय के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उसकी मारपीट की। जब उसके भतीजे ने फोन करके उसे बताया कि मिलान में कुछ लोग उसकी मारपीट कर रहे तो वह मौके पर पहुंचा। उन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। अदरक का आया पांच लाख रुपये छीन लिया। पीड़ित ने दो नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति सरफराज का घायल हो गया है। उसे झांसी भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी टहरौली सहित सर्किल के सभी थानों की पुलिस मौके पर जा पहुंची। मिलान मुहल्ले को छावनी बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें