फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्लूडी कर्मियों ने किया तालाबंदी का ऐलान

Sun, 07 Jun 2015 12:26 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन बिल लंबित होने से नाराज पीडब्लूडी कर्मियों ने शनिवार को कार्यालय का घेराव किया। हंगामा बढ़ने की आशंका पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर 12 जून से तालाबंदी का ऐलान किया।
विज्ञापन

पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज फील्ड कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि उनके वेतन बिलों को अधिशासी अभियंता /नोडल अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर कर कोषागार भेजा जाना है, लेकिन 10 दिन से बिलों पर हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद, अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। हंगामे की आशंका के चलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
इस मौके पर रामऔतार सिंह परिहार, रामस्वरूप भारती, नंदराम यादव, पूरन सिंह परिहार, शिव सिंह चौहान, सलाउद्दीन कुरैशी, बाबू खां, प्रयाग नारायण सविता, बृजमोहन राय, नारायण मेठ, संतोष, हिम्मत सिंह, अशोक, रशुल खां, लाल सिंह, लालाराम, जानकी, वसंत, सूरज, गोविंद दास, बाबू लाल, मुन्ना, सुरेश भारती, पूरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें