डीएम अनुराग यादव ने विकास खंड बंगरा की सेवरा ग्राम पंचायत के प्रधान
अश्वनी कुमार को पुराने कार्यों को नया दिखाकर धनराशि के दुरुपयोग पर नोटिस
जारी किया है।
मालूम हो कि मनरेगा योजना के अंतर्गत पंचायत क्षेत्र में संपर्क मार्ग और नौ नालों का गहरीकरण आदि कार्य कराया गया था। प्रधान द्वारा पुराने कार्यों को ही नया दिखाकर 29,41635 लाख का गबन किया गया था। इसकी जांच सीडीओ, डीडीओ और डीसी मनरेगा, जेई आरईएस ने की थी। दरअसल, ग्रामीणों ने विकास कार्यों में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी की शिकायत की थी। जांच के दौरान शिकायत सही पाई गई थी। इसी परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी ने 20 दिनों के अंदर प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा है। ऐसा न करने पर उक्त धनराशि प्रधान से वसूली जाएगी।