फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के संपर्क मार्ग दुरुस्त करने में पीडब्ल्यूडी खर्च करेगा पांच करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। गांवों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों को अब पीडब्ल्यूडी दुरुस्त करने जा रहा है। इस कार्य पर महकमा करीब पांच करोड़ रुपये खर्च करेगा। कुछ संपर्क मार्ग में काम आरंभ करा दिया गया जबकि कुछ में जल्द काम शुरू होना है। पीडब्ल्यूडी अभियंताओं के मुताबिक यह कार्य इसी वर्ष पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के कई इलाकों में संपर्क मार्ग बेहद बदहाल हैं। शासन के निर्देश पर इनको दुरुस्त कराने की कार्ययोजना बनाई गई थी। इसमें घुरैया से बघेरा संपर्क मार्ग, बेहटा से सनौरा संपर्क मार्ग, जेरा से बननाया संपर्क मार्ग, बजीता से शाहजहांपुर संपर्क मार्ग, रामनगर-एरच-बेंदा संपर्क मार्ग से हरदुआ संपर्क मार्ग, चंदौली संपर्क मार्ग, तैदोल का मजरा से नदीगांव खिरक संपर्क मार्ग, स्यावरी का मजरा दुर्गापुर संपर्क मार्ग, मुरठा धमना मार्ग से धवानी संपर्क मार्ग, एनएच-27 से महुआ डेरा, ग्राम धवारा में नहर की पुलिया से इमला सरकार हनुमान जी मंदिर तक संपर्क मार्ग समेत अन्य शामिल हैं। यह कार्य स्वीकृत हो गया। इनमें कुल करीब पांच करोड़ की रकम खर्च होगी। बारिश की संभावना को देखते हुए कुछ संपर्क मार्ग पर निर्माण पहले ही पूरा करा लिया जबकि कुछ कार्य होना शेष है। अधीक्षण अभियंता बीएल सिंह का कहना है कि बारिश से पहले कई संपर्क मार्ग का निर्माण पूरा करा लिया गया है। जिनका कार्य पूरा नहीं हुआ है, उनमें भी जल्द ही यह कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें