फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: नगरा और आसपास के 12 मोहल्लों में घरों तक बिछेगी नई पाइप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर के नगरा, रॉयल सिटी, गुमनावारा, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र, दरीगरान, लहर गिर्द समेत एक दर्जन सघन इलाकों तक
विज्ञापन

नई पाइप लाइन बिछने का रास्ता साफ हो गया है। इन इलाकों को पेयजल पुनर्गठन योजना के फेज टू में शामिल किया गया है। इससे करीब 70 हजार घरों तक सीधे टैप वाटर पहुंचाया जा सकेगा। कुल 2.80 लाख आबादी को इसका फायदा मिलेगा। पूरी योजना पर करीब 150 करोड़ खर्च होंगे।
महानगर पेयजल पुनर्गठन का प्रथम चरण करीब पांच साल पहले तैयार कराया गया था। इसमें महानगर के कई अहम इलाके शामिल होने से वंचित रह गए थे। इन इलाकों में आज भी पेयजल का घोर संकट है। इस परेशानी को देखते हुए सरकार ने फेज टू को शुरू करने की मंजूरी दी थी। इसके जरिए ही पहले चरण से बाहर रख गए इलाकों को भी शामिल करने की योजना बनाई गई है। अधिशासी अभियंता मुकेश पाल के मुताबिक फेज टू के अंतर्गत नगरा, रॉयल सिटी जैसे सघन इलाकों तक भी पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

जलापूर्ति के लिए बनाई जाएंगी 30 टंकियां
इन मुहल्लों तक पानी पहुंचाने के लिए विभिन्न इलाकों में तीस टंकियां बनाई जाएंगी। इन टंकियों के माध्यम से ही अलग-अलग इलाकोें तक पानी पहुंचाया जाएगा। जल निगम अफसरों के मुताबिक इनमें से अधिकांश ओवर हेड टंकियां होंगी। पूरे इलाके तक पेयजल पहुंचाने के लिए कुल 262 किमी पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

डीपीआर तैयार करने का काम तकरीबन पूरा हो गया है। योजना पर कुल करीब 150 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। इसे मंजूरी के लिए जल्द ही मुख्यालय भेज दिया जाएगा।
मुकेश पाल, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें