फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर- घर बांटा पुष्टाहार

विज्ञापन
भांडेरीगेट आंगनबाडी केंद्र पर बाल विकास विभाग द्वारा लाभार्थीयों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पु?
विज्ञापन
झांसी। जिले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार का वितरण शुरू कर दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पुष्टाहार बांटा। शनिवार को रायगंज में सदर विधायक रवि शर्मा ने पुष्टाहार वितरण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सरकार ने लॉकडाउन के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया है। इस दौरान कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार वितरित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। रायगंज में जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौर में पुष्टाहार बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करेगा। इस दौरान पार्षद कन्हैया कपूर, बाल विकास परियोजना अधिकारी रामेश्वर पाल, मुख्य सेविका मीना सुड़ेले मौजूद रहे। इस दौरान लोगों को मास्क का भी वितरण किया गया। वहीं सुपरवाइजर मंजू अग्रवाल के नेतृत्व में भांडेरी गेट पर ममता साहू, उर्मिला शिवहरे ने पुष्टाहार का वितरण किया। उन्होंने बच्चों और धात्री महिलाओं के हाथों को सैनिटाइज कराकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की सीख देकर पुष्टाहार बांटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें