फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले से कर ही थी खरीददारी, बाजारों में नहीं रही मारामारी

विज्ञापन
purchesing - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर रविवार को कुछ शर्तों के साथ बाजार खोलने की छूट दी थी। चूंकि, लोगों ने पहले से ही खरीदारी कर ली थी, इसलिए बाजारों में ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रही। निर्देशों के विपरीत कुछ व्यापारियों ने दुकानें खोलीं तो पुलिस ने बंद करा दीं। इसका दुकानदारों ने विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

त्योहारों के मद्देनजर रविवार को लॉकडाउन होने के चलते राखी, मिष्ठान आदि दुकानों को खोलने की छूट मिली थी। भीड़ उमड़ने के मद्देनजर पुलिस सुबह से ही सतर्क थी। मानिक चौक, बिसाती बाजार और गोविंद चौराहों पर रखी, मिठाई के अलावा व्यापारियों ने दुकानें खोल लीं तो पुलिस बंद कराने पहुंच गई। इस पर व्यापारियों ने एतराज जताया। हालांकि, बाद में दुकानें बंद करा दी गईं। वहीं, सीपरी बाजार के टंडन मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़े की दुकानें खुली रहीं लेकिन उन्हें किसी ने बंद नहीं कराया। वहीं, बाजारों में उम्मीद से काफी कम लोगों की भीड़ उमड़ी। दरअसल, रक्षाबंधन के त्योहार के बीच में शनिवार और रविवार को होने वाले लॉकडाउन से पहले ही अधिकतर लोगों ने खरीदारी कर ली थी। हालांकि, सोमवार को मिठाई की दुकानों पर भीड़ उमड़ने की संभावना है।
चौराहों पर पुलिस ने की चेकिंग
रविवार को पुलिस ने चौराहों पर चेकिंग कर बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों को घर भेजा। बीकेडी चौराहे पर पुलिस ने कई चौपहिया वाहनों को घर लौटाया। चालक तमाम तरह की दलीलें देकर जाने का अनुरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें