फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल: ड्यूटी पर नहीं मिले चिकित्सक और कर्मचारी

विज्ञापन
absence
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल में सीएमएस ने निरीक्षण किया। इस दौरान एक चिकित्सक व दो कर्मचारियों सहित होमगार्ड के जवान अपनी ड्यूटी पर नहीं मिले। जिसके चलते सभी का एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

अस्पताल में ड्यूटी की हकीकत जानने के लिए जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीएस गुप्ता ने अस्पताल के सभी वार्डों सहित लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अस्पताल की चिकित्सक डॉ. मिथलेश ड्यूटी से गायब मिली। वहीं अस्पताल के दो अन्य कर्मचारी व गेट पर तैनात होमगार्ड भी अपनी ड्यूटी पर नही मिले। सीएमएस ने गंभीरता से लेते हुए सभी का एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी है। इस संबंध में अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक, दो कर्मचारी व होमगार्ड के जवान ड्यूटी पर नहीं मिले। जिसके चलते स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें