फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे के सभी जिलों में खुलेंगे जन औषधि केंद्र: सिद्धार्थनाथ सिंह

Fri, 21 Apr 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
jan aushdhi - फोटो : demo
विज्ञापन
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सूबे की जनता को स्तरीय एवं सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के के तहत सभी जिलों में जन औषधि स्टोर खोले जाएंगे। इन केंद्रों के जरिए बेरोजगार फार्मासिस्टों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इनके संचालन के लिए सरकार 2.50 लाख रुपये की सहायता भी दी जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह बृहस्पतिवार को जनपथ सचिवालय के सभागार में संयुक्त सचिव केमिकल एवं फर्टिलाइजर्स मंत्रालय भारत सरकार के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्रों के संचालन से लोगों को काफी कम दामों में जेनरिक दवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की स्थापना के लिए जल्द ही भारत सरकार से अनुबंध किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस परियोजना में लगभग 600 जेनेरिक दवाएं व 155 सर्जिकल सामान शामिल हैं। औषधि केंद्रों पर इन औषधियों के मूल्य ब्रांडेड दवाओं से काफी कम होंगे। जिसका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी चिकित्सालयों के अलावा बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन व महत्वपूर्ण स्थलों पर भी औषधि केंद्र खोलने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकल खरीद के लिए सरकारी चिकित्सालयों में स्थित जन औषधि स्टोर को अधिकृत किया जाएगा। इससे शासकीय धन के व्यय में बचत होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हृदय रोगियों को लगभग 55000 से लेकर 1.45 लाख रुपये में दवायें मिल रही है। यह दवा इन केंद्रों पर 7000 से 25 हजार रुपये में उपलब्ध होगी।
इसी प्रकार कार्डियो वैस्क्यूलर, एंटी डायबिटीज, एंटी कैंसर, गैस्ट्रो व एंटीबायोटिक मेडिसिन बाजार भाव से काफी सस्ते दाम में मरीजों के लिए उपलब्ध होंगी। बैठक में संयुक् सचिव केमिकल एवं फर्टिलाइजर्स मंत्रालय भारत सरकार सुधांशु पंत, सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बी हेकाली झिमोमी, महानिदेशकए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पद्माकर सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें