फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित को समर्पित था राष्ट्रकवि का साहित्य

Tue, 04 Aug 2015 12:31 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती सोमवार को विभिन्न संगठनों द्वारा मनाई गई। इस दौरान शोभा यात्रा, काव्य पाठ के अलावा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय गहोई वैश्य प्रगति मंच की ओर से गांधी रोड स्थित श्री 1008 गोविंद जी महाराज मंदिर से हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ एसडीएम ने किया। यात्रा में महाकालेश्वर इंटर कॉलेज, प्रभु दयाल पहारिया इंटर कॉलेज, ज्ञानस्थली बालिका विद्यालय, कुलदीप कोचिंग स्कूल, सीएल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल समेत कई स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। नगर भ्रमण के उपरांत यात्रा का समापन टकसाल स्थित गहोई धर्मशाला पर हुआ। तदुपरांत आयोजित गोष्ठी में अतिथि अध्यक्ष धीरेंद्र लोहिया, विजय नारायण कनकने, मैथिलीशरण सेठ एवं बृज मोहन खरया आदि ने विचार व्यक्त किए। काव्य पाठ अनिल पटवारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सीताराम बरसैंया ने किया। रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में बाल कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रकवि के पुत्र उर्मिल शरण गुप्त ने मां सरस्वती व राष्ट्रकवि के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को राष्ट्रकवि से जुड़े प्रेरणादायी संस्मरण सुनाए। कवि सम्मेलन के वरिष्ठ वर्ग में शुभम बादल ने प्रथम, संस्कृति अग्रवाल ने द्वितीय व शैल प्रताप सिंह चंदेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कनिष्ठ वर्ग में दिव्यांश निगम ने प्रथम, श्रीदत्त पांडे ने द्वितीय व सृष्टि अगरिया को तृतीय स्थान मिला। निर्णायक मंडल में मीरा वर्मा, एसके नायक शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपेन ओमर व दिशा कपूर तथा आभार मुख्य छात्रा शिवानी पांडे ने जताया।
इधर, मंडल रेल प्रबंधक सभागार में आयोजित कवि गोष्ठी में डीआरएम एसके अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रकवि का साहित्य बहुजन हिताय व बहुजन सुखाय पर समर्पित था। इस अवसर पर कवि कुंती हरीराम, दीप शिखा शर्मा, कु. प्रगति शर्मा, जीपी तिवारी, श्याम प्रकाश श्रीवास्तव, सत्यपाल ‘सत्यार्थी’ राकेश सिंह यादव ने काव्य पाठ किया। अपर मंडल रेल प्रबंधक विनीत सिंह आदि अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एमएम भटनागर ने किया। उधर, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. बीएस दुबे, विशिष्ट अतिथि डॉ. जेएल वर्मा, प्रबंधक डॉ. बाबूलाल तिवारी, प्राचार्या मिली भट्ट आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हिना आसिफ ने किया। कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्या अमृत गावडे व प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह दांगी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजा भइया यूथ ब्रिगेड के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मधुपाल सिंह ने राष्ट्रकवि के नाम हिंदी शोध संस्थान स्थापित करने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाखन सिंह, प्रदीप रायकवार, नरेंद्र कुशवाहा, राहुल ठाकुर, मंगल श्रीवास्तव, मजहर, फरहद खान, कुलदीप सिंह, शैलेंद्र आदि उपस्थित थे। बुंदेलखंड साहित्य संगीत कला संस्थान के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में रवीश त्रिपाठी ने कहा कि उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व अमूल्य एवं अद्वितीय है। इस दौरान गौरीशंकर उपाध्याय, अखिलेश पांडे, दिनेश निगम, विनोद साहू, राजकुमार अमरया आदि उपस्थित थे। चिरगांव के मैथिलीशरण गुप्त पार्क में विभिन्न गांवों के लोगों ने मुख्य अतिथि कांग्रेस के प्रदेश सचिव राहुल रिछारिया के नेतृत्व में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ललित पाराशर, ताहिर खान, अनिल शर्मा, हरिमोहन पटैरिया, विक्रम सिंह, अजय शर्मा, मनीष पांडे, प्रतिपाल सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। आभार पंकज मिश्रा ने जताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें