फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम बम भोले की गूंज में डूबे भक्त

Tue, 04 Aug 2015 12:28 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह के पहले सोमवार क ो नगर के शिवालयों में बम बम भोले, हर हर महादेव की गूंज ब्रह्म मुहूर्त से देर रात तक रही। इस दौरान शिवभक्तों ने शिव लिंग का वैदिक मंत्रों के बीच दूध, दही, शहद, गंगा जल आदि से अभिषेक कर समृद्धि का वरदान मांगा। वहीं क ई श्रद्धालुओं ने नाग देवता का भी पूजन किया तथा भजन कीर्तन में शामिल हुए।
विज्ञापन

बाहर बड़ागांव गेट स्थित श्री महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर पर पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास एवं क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय ने रुद्रि पाठ के बीच महाअभिषेक किया। इस दौरान राम स्वरूप राय, दयराम राय, राम कुमार शिवहरे, रामेश्वर राय, सुनील तिवारी, प्रगति शर्मा, दीप शिखा शर्मा, लक्ष्मी राय, अर्चना दुबे, मनोज तिवारी, शोभा राय, महेश राय आदि मौजूद रहे। इधर हर हर महादेव की जयकारे लगाते हुए ओरछा से बेतवा नदी का पवित्र जल लेकर आए कांवड़ियों ने ग्वालियर मार्ग स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में प्रात: भगवान सिद्धेश्वर का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर धर्माचार्य हरीओम पाठक, अविनाश, राजाराम, तरुण, आयुष आदि मौजूद रहे।
दुर्ग स्थित शिव लिंग पर श्रावण मास समारोह महासमिति के तत्वावधान में भक्तों ने अभिषेक किया। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर जयकारों एवं घंटो की ध्वनि से गूंज उठा। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, रवीश त्रिपाठी, लल्लन महाराज, आशीष अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, जय प्रकाश पाठक, केशवानन कुश्वाहा, नरेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे। वहीं पानी वाली धर्मशाला स्थित शिव मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त से भक्तों का भीड़ अभिषेक के लिए उमड़ने उठी। इधर डडियापुरा स्थित खाकी शाह दरगाह परिसर स्थित भगवान शिव का दूध, दही गंगाजल से ओम नम: शिवाय जाप के बीच अभिषेक किया गया। इस दौरान अजय कांत पाठक, राजीव श्रीवास्तव, हरेंद्र कंसौरिया, विकास पुरी गोस्वामी आदि मौजूद रहे। वहीं बाहर दतिया गेट फिल्टर मार्ग शीतल कालोनी में स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का अभिषेक किया। इस दौरान लालाराम परिहार, संतोष सेन, दयाल सिंह पाल, केपी परिहार, राम किशोर चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। इधर पन्ना लाल-पुरानी नझाई स्थित पीपलेश्वर महादेव का भक्तों ने अभिषेक, श्रृंगार किया। इस दौरान दिनेश लखेरा, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें