फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन : सपाइयों ने गृहमंत्री से की इस्तीफे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सदन में गृहमंत्री की बाबा साहेब के बारे में अमर्यादित टिप्पणी ने राजनैतिक तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी ने गृहमंत्री की टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने इस बयान की निंदा करते हुए, कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। इससे पहले सपा कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के बयान को लेकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से संसद में देश के गृहमंत्री ने बाबा साहेब को लेकर बयान दिया वह काफी निंदानीय है, हम सभी देशवासी बाबा साहब का सम्मान करते हैं। इस मौके पर शिक्षक विधायक प्रतिनिधि विजय सिंह यादव, प्रदेश सचिव मेघनाद खंगार, जिलाध्यक्ष कुशवाहा समाज भजनलाल कुशवाहा, नगरध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, हरी सिंह यादव जिजयावन माैजूद रहे। संवाद෻
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें