फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड : वाल्मीकि समाज के युवाओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
protest
विज्ञापन
झांसी। हाथरस कांड से आक्रोशित वाल्मीकि समाज के युवाओं ने सोमवार की देर शाम इलाइट चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। मौके पर पहुंची पुलिस से युवाओं की तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस 11 लोगों को पकड़कर थाने ले गई। उनको छुड़ाने के लिए कई सपा नेता थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम हाथरस कांड से आक्रोशित वाल्मीकि समाज के युवाओं ने इलाइट चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया। इस बात का पता लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पुलिस व युवाओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे गहमागहमी का माहौल बन गया। बाद में पुलिस पवन कुमार, कपिल, विशाल, वीरू, राहुल, विकास, कामेश्वर, दीपक, शिवा, अतुल, शिवान को गाड़ी में बिठाकर थाने ले आई। इधर, नेतृत्व कर रहे राहुल महालया वाल्मीकि का कहना था कि सरकार हाथरस की बेटी को न्याय नहीं दे पा रही है। दोषियों को सजा नहीं मिल रही है। इससे समाज में आक्रोश है।
अगर जल्द ही दोषियों को फांसी नहीं दी गई तो वे पीएम मोदी का भी पुतला जलाएंगे। वहीं, इस मामले में सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि पुतला मुख्यमंत्री का नहीं बल्कि हाथरस के सांसद का फूंका गया। उधर, बाल्मीकि समाज के युवाओं के समर्थन में सपा नेता शकील खान, अमित कुशवाहा, विश्व प्रताप सिंह यादव, दीपक वाल्मीकि, कपिल, राहुल करोसिया थाने पहुंच गए। प्रेमनगर क्षेत्र में भी वाल्मीकि समाज के युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान युवाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। उधर, इस मामले में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन एसपी देहात से मिले और उन्होंने पकड़े गए लोगों को छोड़े जाने की मां की। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को नहीं छोड़ा गया तो वह थाने के बाहर धरना देंगे। वहीं मामले की सूचना मुख्यमंत्री तक भी पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें