फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध करने वालों को दबा रही सरकार : पांडेय

विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडे व कार्यकर्ता। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। विरोध करने वालों को सरकार दबा रही है, जो चिंताजनक है। यह बात शुक्रवार को किसान बाजार में स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बात करते हुए कही।
विज्ञापन

अखिलेश सरकार में पूर्व कैबिनेट रहे डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महोबा में एक कारोबारी की हत्या में आईपीएस अधिकारी पर आरोप लग रहे हैं। हत्या से पहले कारोबारी ने बताया भी था, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। तीन दिन पहले वह शोक प्रकट करने महोबा जा रहे थे, तभी पुलिस ने रास्ते में रोककर हिरासत में ले लिया। यह कहां का न्याय है।
उन्होंने कहा कि सरकार नौजवानों को रोजगार नहीं दे पा रही है। किसान भी इस सरकार में परेशान हैं। उनको यूरिया बढ़े दाम पर मिल रही है। किसानों ठगा महसूस कर रहा है। जो अप्रवासी भारतीय रोजगार छोड़कर आए हैं, उनको भी सरकार रोजगार नहीं दिला पा रही है। जिससे वह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कोविड के नाम पर जो एल 1 व एल 2 वार्ड बनाए हैं, उनमें अव्यवस्थाएं हावी हैं। जिस तरीके से प्राइवेट नर्सिंग होमों को इलाज के लिए लिया गया है, उससे भी खास मदद नहीं मिल पा रही है। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, पूर्व विधायक बलिया केके ओझा, महावीर भार्गव व सनातन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें