फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरेया में अधिवक्ता व चचेरी बहन की हत्या पर अधिवक्ताओं में उबाल

विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ ने न्यायिक कार्यो से विरत रहकर विरोध किया।
विज्ञापन
झांसी। औरेया में अधिवक्ता व उनकी चचेरी बहन की हत्या की घटना के बाद अधिवक्ताआें में रोष रहा। आरोपियों को गिरफ्तार करने व अन्य मांगों को लेकर सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ के संयुक्त नेतृत्व में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं की हत्या व हमले के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कड़ी कार्रवाई न होने हमलावरों के हौसले बुलंद हैं। औरेया में अधिवक्ता व उनकी बहन को गोली से उड़ाने की घटना निंदनीय है। आरोपियाें को सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस घटना के विरोध मेें न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने लाल फीता बांधकर विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने सीओपी कार्ड को संपूर्ण प्रदेश में मान्य किए जाने की मांग की। सभी ने कहा कि अधिवक्ता हितों के लिए पूर्व की भांति सरकार प्रत्येक वर्ष 40 करोड़ रुपये न्याय समिति को दिए जाएं, ताकि मृत्यु दावा व युवा अधिवक्ताओं को मानदेय धनराशि का भुगतान किया जा सके। इस मोैके पर सचिव प्रणय श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार मिश्र, राजेंद्र कुमार रावत, अभिनंदन प्रजापति, महेंद्र कुमार जोशी, शिरोमणि जैन, लक्ष्मी नारायण प्रजापति, नरेंद्र कुमार वैद्य, जयप्रकाश नामदेव, नरेंद्र कुमार खरे, अनिल कुमार साहू, बृजेंद्र राय, रमेश चंद्र राजपूत, अमित बबेले मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें