फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की अनदेखी पर भड़के किसान, गांधी पार्क में किसान रक्षा पार्टी का आंदोलन जारी

विज्ञापन
protest
विज्ञापन
झांसी। गांधी पार्क में चल रहे किसान रक्षा पार्टी के आंदोलन के तीसरे दिन अधिकारियों की अनदेखी पर किसानों ने रोष व्यक्त किया। किसानों ने समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर बिदुआ ने कहा कि किसान आंदोलन को तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन एसीएम वान्या सिंह को ज्ञापन देने के बाद कोई अधिकारी किसानों से मिलने नहीं आए। उन्होंने कहा कि किसान खेती किसानी छोड़कर आंदोलित हैं, लेकिन प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। प्रशासन को जल्द मांगों का निस्तारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि में घोटाला किया जा रहा है। किसानों को निधि का लाभ नहीं मिल रहा है। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान इमिलिया पंकज पटेल, रामजी सिंह जादौन, अमित कुलश्रेष्ठ, राहुल प्रजापति, रवि यादव, चंद्रभान पाल, मुन्ना चौधरी, नरेंद्र, अमर सिंह, पप्पू पाल, थान सिंह, रामेश्वर पाल, राकेश अहिरवार, हल्के पाल, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें