फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजदे में झुके सिर, मांगी खुशहाली की दुआ

Fri, 08 Jul 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
nmaj, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी। आसमान में काले घने बादल छाए थे, नीचे ठंडी-ठंडी हवाएं चल रही थी। हजारों सिर अल्लाह के सदके में एक साथ झुक कर खुशहाली की दुआ मांग रहे थे। यह दिलकश नजारा था बृहस्पतिवार को महानगर की बड़ी ईदगाह में ईद-उल-फितर की नमाज का। महानगर की ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर लोगों ने फितरा और जकात बांटा (दान किया)। वहीं, एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। 
विज्ञापन


ईद को लेकर सुबह से मुस्लिम बहुल इलाकों में लोगों के चेहरों पर रौनक छाई हुई थी। चमकते-दमकते परिधानों में लोग अपने बच्चों के साथ पठौरिया स्थित बड़ी ईदगाह में ईद की नमाज अदा करने के लिए जुटने लगे। निर्धारित समय पर नमाज अदा कराते हुए पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद साबिर कासमी ने अपनी तकरीर में कहा कि ईद उसकी है, जो गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करे और अपने गुनाहों की माफी अल्लाह से मांगे। उन्होंने कहा कि आज ईनाम का दिन है। आज के दिन अल्लाह से जो मांगो वह देते हैं। 

इस अवसर पर सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, ईदगाह कमेटी अध्यक्ष कारी हसीब, हाजी अब्दुल हफीज, एसएसपी मनोज तिवारी, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, सीओ कल्याण सिंह, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, बसपा मंडल प्रभारी लालाराम अहिरवार, पूर्व विधायक कैलाश साहू, बसपा जिलाध्यक्ष मुन्ना पाली, हाजी असफाक, सपा नेता राहुल सक्सेना, दीपमाला कुशवाहा, असफान सिद्दीकी समेत विभिन्न संगठनों के रवीश त्रिपाठी, अजीत राय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इधर, पुरानी ईदगाह में मौलाना फखरूद्दीन कासमी ने, ईदगाह प्रेमनगर में हाफिज मुहम्मद हसनैन ने, जामा मस्जिद जीवनशाह में हाफिज मोहम्मद इमरान नदवी ने नमाज अदा कराई।

सिंवई के पकवानों का उठाया लुत्फ 
ईद पर सिंवइयों व विभिन्न पकवानों का लुत्फ लोगों ने उठाया। रिश्तेदारों, पड़ोसियों के स्वागत लिए घरों में बनाए गए लजीज व्यंजनों में किमामी और दही बडे़ तथा मेवा मिश्रित दूध फैनी खूब परोसी गई।

मिले गले और लगाया इत्र
महानगर में बृहस्पतिवार को विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा ईद मिलन समारोह आयोजित किए गए। इस मौके पर लोग आपस में गले मिले, एक दूसरे को इत्र लगाकर तथा मीठी सिंवई खिलाकर ईद की मुबारकबाद दी। 

आजाद हिंद समाज सेवा समिति के ईसाई टोला स्थित कार्यालय में मोहम्मद अली सिद्दीकी की अध्यक्षता में, लोक जन शक्ति पार्टी के जिला महासचिव मुहम्मद यूनुस खान के आवास पर, रानी लक्ष्मीबाई झांसी एकता मंच के अध्यक्ष इदरीश खान, अखिल भारतीय जन सुरक्षा समिति के मंडल अध्यक्ष सरदार गुरचरण सिंह,

उत्तर प्रदेश कांग्रेस (पिछड़ा वर्ग) के सिविल लाइन स्थित कार्यालय में इदरीश खान, एसआर मेमोरियल सोसायटी द्वारा प्रेमनगर ईदगाह में ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें