फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर के कामों को आंकने के लिए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम होगा शुरू

विज्ञापन
project monitring in nagar nigam
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम महानगर में कराए जाने वाले कामों की प्रगति को आंकने के लिए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम शुरू करने की तैयारी में जुटा है। कई बैंकों ने नगर निगम अधिकारियों को सिस्टम के लिए प्रजेंटेशन दिए है। निगम की मंशा है कि दो महीने में सिस्टम को लागू कर दिया जाए।
विज्ञापन

महानगर में नगर निगम तमाम निर्माण कार्य करा रहा है। लेकिन कई बार निर्माण कार्यों की फाइलें गायब हो जाती हैं। साथ ही कई निर्माण कार्य समय सीमा पूरी होने के बाद भी पूरे नहीं हो पाते। इसे लेकर नगर आयुक्त ने प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए बैंकों से आवेदन मांगे गए। नगर निगम में कई बैंकों ने प्रजेंटेशन दिए हैं। नगर निगम इसके बाद नई व्यवस्था लागू करने के लिए तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम लागू होने के बाद निर्माण कार्यों की प्रगति जानना आसान हो जाएगा। नगर आयुक्त अवनीश राय ने बताया कि प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के लिए प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें