फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल चलने लगेगी बबीना नहर, पांच हजार से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
babina canal
विज्ञापन
झांसी। बबीना नहर परियोजना के अगले वर्ष फरवरी माह तक पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसके जरिए 15 गांवों के 5240 किसानों तक सिंचाई के लिए पानी की सुविधा हो जाएगी। करीब 246 करोड़ की लागत से बन रही इस नहर परियोजना के जरिए रबी की 3200 हेक्टेयर और खरीफ की 1200 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई हो सकेगी।
विज्ञापन

झांसी का बबीना ब्लॉक सूखाग्रस्त इलाकों में शुमार होता है। यहां गांवों तक सिंचाई के अधिक साधन नहीं हैं। अधिकांश किसान निजी साधन के भरोसे ही खेती-किसानी करते हैं। इसे देखते हुए सिंचित इलाकों में बढ़ोतरी के लिए वर्ष 2014 में बबीना नहर परियोजना शुरू की गई। करीब 246 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली इस नहर परियोजना के जरिए बबीना ब्लॉक के 15 गांवों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया। यह काम फरवरी 2020 तक पूरा हो जाना था लेकिन, तयशुदा समय तक यह पूरा नहीं हो सका। नहर में बेतवा से पानी पहुंचाना था। पंप से पानी लिफ्ट कराए जाने की योजना थी। लेकिन, पंप हाउस का काम ही अभी तक पूरा नहीं हुआ है। अभियंताओं का कहना है कि पंप हाउस निर्माण का काम अब अंतिम दौर में है। 40 किमी लंबी नहर में 28 नहर भी लगभग तैयार हो चुकी है। करीब 40 करोड़ रुपये का काम शेष है। इसे भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।
बबीना परियोजना का काम अब करीब अंतिम दौर में पहुंच गया है। पंप हाउस निर्माण का काम ही थोड़ा बहुत बाकी है। इसे भी जल्द पूरा कराने की कोशिश की जा रही है। उम्मीद है फरवरी तक यह नहर चालू हो जाएगी। राजपाल सिंह, मुख्य अभियंता, परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें