फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल और एसी लोको शेड की प्रगति परखी

Sun, 12 Mar 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीजल और एसी लोको शेड की प्रगति परखी - फोटो : demo
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक मूलचंद्र चौहान ने शनिवार को डीजल और विद्युत लोको शेड का निरीक्षण कर कार्यों के प्रगति जानी। 
विज्ञापन

डीजल लोको शेड में उन्होंने वाटर पंप, कंप्रेशर, सिलेंडर, स्पीडोमीटर और ट्रैक्शन अनुभाग के अलावा टेस्ट रूम में लगी मशीनों का अवलोकन कर उनसे होने वाले कार्यों के बारे में जाना। उन्होंने कंट्रोल रूम, लोको फेलियर सूचनाएं और निराकरण संबंधी प्रस्तुति का भी अवलोकन किया। इसके बाद विद्युत लोको शेड में टीआर वन, टू और थ्री, आक्जीलरी बोगी अनुभागों को देखा। इससे पूर्व वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर विद्युत लोको शेड अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने शेड में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का प्रेजेंटेशन किया। महाप्रबंधक ने प्रशंसनीय कार्यों के लिए दस हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की। 
इसके बाद उन्होंने मंडल रेल अधिकारियों और रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक कर मंडल से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की। इस मौके पर डीआरएम एके मिश्रा, एडीआरएम विनीत सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्टिविटी रूम का उद्घाटन  
महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित बेतवा नर्सरी स्कूल में नवनिर्मित एक्टिविटी रूम का उद्घाटन उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन अमिता चौहान ने किया। इस मौके पर झांसी मंडल की अध्यक्ष क्षमा मिश्रा, अंजनी सिंह, शर्मीला नाजनीन मौजूद थीं। संचालन दीप्ति श्रीवास्तव, मानसी सिंह और आभार कविता दत्ता ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें