संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। निजीकरण के खिलाफ विद्युत अभियंता और कर्मचारियों का विरोध जारी है। एक अप्रैल मंगलवार से कर्मचारी एक बार फिर से लामबंद है। अभियंता संघ ने जहां विरोध सभा करते हुए निजीकरण का विरोध जताया तो वहीं जेई यूनियन ने विरोध स्वरूप वर्क-टू-रूल कार्य करने के साथ सभी विभागीय ग्रुप से बाहर हुए।
इस दौरान सभी ने एक सुर में एलान किया कि निजीकरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे और उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती। संयुक्त संघर्ष समिति 9 अप्रैल को विशाल रैली लखनऊ में करेगी। इसको लेकर सभी से संपर्क किया गया और शाम को द्वार सभा कर प्रदर्शन किया। वहीं राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने भी निजीकरण के खिलाफ वर्क-टू-रूल करते हुए सभी विभागीय ग्रुप से बाहर होकर आंदोलन किया। यहां उन्होंने 6 सूत्रीय मांगे उठाईं। इस दरम्यान उन्होंने अपने आगामी आंदोलन की रूपरेखा बताई।