थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत टकसाल निवासी एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक गौरव ने अपने साड़ी का फंदा बनाकर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। वहीं, प्रेमनगर थाना क्षेत्रांतर्गत गढ़ियागांव आजादपुरा निवासी पेशे से मजदूर युवक राजेश (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को उसका शव सोमवार की सुबह घर के छज्जे से निकले सरिये से रस्सी के सहारे टंगा मिला। परिजनों ने बताया कि युवक को शराब की लत थी।
उधर, सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के परवई रोड रेलवे क्रासिंग के पास अज्ञात लगभग पैंतीस वर्षीय महिला का शव शीशम के पेड़ से साड़ी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। देर रात तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई। महिला के हाथ पर नाम रंगीलाल भाई, धीरजलाल भाई और कैलाश गुदा हुआ है।