फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गला घोंटने से पहले बेरहमी से कुचला था प्राइवेट पार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। रक्सा के नदीपार कोटखेरा में मृत मिले केशव के शव का पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई है। केशव की न सिर्फ गला घोंटकर हत्या की गई, बल्कि उसके मरने के बाद प्राइवेट पार्ट को भी पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया गया था। शरीर में जहर की मात्रा भी पाई गई। शनिवार को पुलिस ने केशव के परिवार के भी कुछ लोगों को उठाकर उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन


दतिया के इंदरगढ़ निवासी केशव अहिरवार का शव शुक्रवार तड़के रक्सा के कोटखेरा गांव के राजघाट नहर के पास से बरामद हुआ था। केशव के भाई कालीचरण ने उनाव बालाजी निवासी कमलेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी को तलाश रही है। छानबीन में प्रेम प्रसंग की बात उजागर हुई। मालूम चला कि केशव की अनुपस्थिति में कमलेश अक्सर उसके घर आता-जाता था। पड़ोसियों से इसका पता चलने पर केशव विरोध करने लगा। केशव का पत्नी से भी झगड़ा होता था। कालीचरण ने भी पुलिस को कमलेश के प्रेम प्रसंग के बारे में बताया। जिस तरह से केशव की बेदर्दी से हत्या की गई, उससे मालूम चल रहा कि हत्यारोपी उससे बेहद खुन्नस रखता था। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक परिजनों से भी पूछताछ की गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें