फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जिला कारागार में एचआईवी पॉजिटिव मिला बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जिला कारागार के सभी बंदियों की पिछले एक सप्ताह से एचआईवी और टीबी की जांच कराई जा रही है। एक बंदी एचआईवी पॉजिटिव मिला है। उसका मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से इलाज करवाया जा रहा है।



आठ जनवरी से 1036 बंदियों में से 773 की जांच हो चुकी है। इसमें एचआईवी पॉजिटिव पाया गया 19 साल का बंदी पिछले एक साल से जेल में है। उसकी एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले जेल में तीन बंदी एचआईवी पॉजिटिव मिले थे। इनमें से एक की जमानत हो चुकी है। अन्य दो अब भी जेल में हैं। उनका भी इलाज चल रहा है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सभी बंदियों की जांच की जा रही है। किसी में टीबी का संक्रमण नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें