फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में ‘लॉकडाउन’, पीसीओ से बंदी अपने घर कर रहे बात

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते जिला कारागार में मुलाकात बंद है। ऐसे में जेल में खोले गए पीसीओ से बंदी व परिजन बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते करीब नौ माह से बंदियोें की मुलाकात परिजनों से बंद है। ऐसे में बंदी खासे परेशान हो रहे हैं। बंदियों व उनके परिजन के बीच दूरी खत्म करने के लिए जेल में पीसीओ की शुरूआत की गई है। जेल में दो बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर बात करने के लिए प्रत्येक बंदी का कार्ड तैयार किया गया है। कार्ड में बंदी के दिए गए मोबाइल नंबर हैं, जिससे प्रत्येक बंदी दिन भर में एक बार बात कर सकेेंगे। हर बातचीत का डाटा भी रखा जा रहा है। आखिर कितनी देर और किससे बातचीत हो रही है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि बंदियों की समस्याओं को देखते हुए पीसीओ खोला गया है। प्रतिदिन दो सौ बंदी परिजनों से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

एक रुपये प्रति मिनट होगा कॉल रेट
जेल का कॉल रेट एक रुपये प्रति मिनट बताया जा रहा है। एक बार में बंदी पांच मिनट ही बात कर सकेंगे। बंदियों के कार्ड की सुविधा भी जेल में होगी। बंदी केवल दिन में ही बात कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें