फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में खरपतवार जलाने पर होगी जेल

Thu, 23 Mar 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खेत में खरपतवार जलाने पर होगी जेल - फोटो : demo
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक डॉ. यूपी सिंह ने कहा कि फसल कटने के बाद खेत में खरपतवार जलाने वाले किसान जेल भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि आग लगाने से खेत में जीवांश नष्ट हो जाते हैं। इससे फसल पैदावार में भी गिरावट आ जाती है। 
विज्ञापन

उपसंभागीय कृषि सभागार में आत्मा योजना के अंतर्गत कृषक वैज्ञानिक संवाद की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की सहभागिता जैविक प्रतिभूमि प्रणाली के अंतर्गत किसानों का वेबसाइट पर पंजीयन किया जा चुका है। अब उनके सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। योजना के अंतर्गत 2,500 किसानों का चयन किया गया है। योजना के अंतर्गत 2,500 एकड़ जमीन पर जैविक खेती की जा रही है। उन्होंने बताया कि आठ किसानों के खेती के नमूने लिए गए हैं। अब इनकी जांच की जा रही है, यदि फसल में किसी तरह की रासायनिक खाद का उपयोग पाया गया तो उसका सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा। इसलिए किसान रासायनिक उर्वरक का प्रयोग न करें।
फसल शोध केंद्र मऊरानीपुर के वैज्ञानिक डॉ. पीके सोनी ने बताया कि फसल कटाई के बाद खेतों में गहरी जुताई करें, ताकि फसल के अवशेष खेत में मिल जाएं और सड़कर खाद बन जाएं। नारायण बाग उद्यान के अधीक्षक डॉ. डीएस यादव ने खेती से किसानों को आय बढ़ाने की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. बीआर मौर्य, महेश कुमार पांडेय, प्रियंका वर्मा, अरविंद पिपरैया उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें