फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज के प्राचार्य को अगवा कर पीटा

Sun, 05 Jul 2015 12:58 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रंजिश के चलते दो लोग बालिका इंटर कॉलेज के बाहर से प्रिंसिपल को गाड़ी में पटक कर ले गए। उन्होंने प्राचार्य की जंगल में बेरहमी से पिटाई की। गुप्तांग को चोटहिल कर दिया। पीड़ित ने फोन से एसएसपी को मामले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन



कोतवाली के महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल अरविंद ओझा पंचकुइयां मंदिर के पास रहते हैं। उन्होंने बताया कि पहले वह दो लोगों के साथ मिलकर जमीन का कारोबार करते थे। जब से वह प्रिंसिपल हो गए, तब से काम छोड़ दिया। तभी से आरोपी उनसे रंजिश मानने लगे हैं। शुक्रवार की दोपहर करीब 1.20 बजे दोनों लोगों का उनके पास फोन आया। उन्होंने कहा कि जरूरी बात करने के लिए वह कॉलेज से बाहर आ जाएं। फोन सुनने के बाद वह कॉलेज से बाहर बात करने आए तो दोनों लोगों ने जबरन उन्हें चौपहिया वाहन में पटक लिया।


इसके बाद वह ग्वालियर रोड होते हुए रक्सा बाईपास के जंगल में ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद वह हत्या की मंशा से दतिया के कब्रिस्तान ले गए, जहां उन्होंने पीटकर मारने का प्रयास किया मगर मकसद में सफल नहीं हो सके। इसके बाद मेडिकल बाईपास होते हुए मोंठ के खिल्ली ले गए, वहां पर बंदूक की बटों से पीटा और गुप्तांग को प्रहार करके चोटहिल कर दिया। इसके बाद वह उसे बस स्टैंड के पास उतारकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी किरण एस ने बताया कि शनिवार को वह शहर के बाहर थे, तब पीड़ित का फोन आया था। प्रिंसिपल को प्रार्थना पत्र लेकर रविवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें