फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बच्चों का प्रवेश कराएं और प्रमाणपत्र उपलब्ध कराएं प्रधानाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों की उपस्थिति पर भी देना होगा ध्यान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोई भी पात्र बच्चा स्कूल में प्रवेश से वंचित न रहने पाए। प्रधानाचार्य और खंड शिक्षा अधिकारी इसका प्रमाण पत्र भी दें। इसके अलावा प्रवेश लेने वाले बच्चों की नियमित रूप से विद्यालयों में उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाए। यह निर्देश मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक में दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि बच्चों की विद्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए प्रधानाचार्य ग्राम समितियों के साथ गांवों में भ्रमण करें। पढ़ाई में नवाचार को बढ़ावा दिया जाए। पढ़ाने में शिक्षक नई-नई विधियों का इस्तेमाल करें। इसके अलावा डीबीटी की राशि हर खाते में भेजना सुनिश्चित कर लिया जाए। साथ ही मंडलायुक्त ने कहा कि विद्यालयों में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। काम तय समय सीमा में पूरा हो, यह भी सुनिश्चित कर लिया जाए। बैठक में मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा निदेशक अरुण कुमार शुक्ला समेत तीनों जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें