फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रभू यीशु के आगमन की तैयारी, चर्चें आकर्षक रोशनी से हुई जगमग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। क्रिसमस पर्व को लेकर महानगर की चर्चो में सजावट व रंग बिरंगी लाइटों से रोशन किया गया। प्रभु यीशु के जन्म की झांकियां सजाई गई हैं। वहीं आज रात एवं 25 दिसंबर को सुबह चर्च में प्रभु यीशु के जन्म के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी। केक काटकर क्रिसमस डे मनाया जाएगा।



क्रिममस डे को लेकर मसीह समुदाय के लोग काफी उत्साहित हैं, जिसकी तैयारियां बड़े ही जोर शोर से साथ किया जा रहा है। महानगर की चर्चो में साज सज्जा एवं आकर्षक रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया हैं। क्रिममस के अवसर पर इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित सेंट ज्यूड्स चर्च में 24 दिसंबर की रात को प्रभु यीशु के जन्म के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा, कैरोल होगा, वहीं 25 दिसंबर का सुबह आठ बजे से प्रार्थना सभा होगी एवं प्रभु यीशु की महिमा के गीत गाए जाएंगे। इसके अलावा मोमबत्तियां जलाई जाएंगी और चरनी में प्रभु यीशु के शिशु रूप में दर्शन करेंगे। केक काटा जाए्रगा और उपहार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स- फोटो

- खूब हुई केक की खरीदारी



सोमवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य पर मसीह समाज के लोगों द्वारा केक व सजावट के क्रिसमस ट्री, स्टार, सैंटा मास्क, स्टीकर, सैंट कैप की खूब खरीदारी की गई। चित्रा चौराहा स्थित स्टार बेकरी की संचालिका शबीना ने बताया कि आम दिनों में केक की काफी बिक्री होती है, लेकिन किसमस पर्व के मौके पर केक की मांग खूब बढ़ गई है। उन्होने कहा कि सबसे ज्यादा अल्मंड केक, बॉलनट केक, फ्रूट केक, पिलम, रिवन, रेनवो, चोको ब्राउनी केक लोगों की पहली पसंद है। जिनकी खूब खरीदारी की जा रही है। इसके अलावा लोग खुद भी अपनी मनपसंद का केक बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें