फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महारानी लक्ष्मी बाई के वैवाहिक वर्षगांठ की तैयारियां जोरों पर, निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा

Fri, 16 May 2025 01:40 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

19 मई को काशी की बेटी मणिकर्णिका उर्फ मनु का विवाह झांसी के राजा गंगाधार राव के साथ हुआ था। महाराष्ट्रीय परंपरा अनुसार शादी के बाद मनु को नया नाम लक्ष्मीबाई दिया गया था।
विज्ञापन
Jhansi News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के गौरवशाली इतिहास में 19 मई 1842 की तारीख स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इसी दिन काशी की बेटी मणिकर्णिका उर्फ मनु का विवाह झांसी के राजा गंगाधार राव के साथ हुआ था। महाराष्ट्रीय परंपरा अनुसार शादी के बाद मनु को नया नाम लक्ष्मीबाई दिया गया था। कालांतर में यही नाम पूरी दुनिया में नारी अस्मिता का प्रतीक बनकर उभरा। 

विज्ञापन


इस बार 19 मई को रानी की शादी की 183वीं सालगिरह मनाने की तैयारी तेजी से जारी है। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से प्राचीन गणेश मंदिर में संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। तय हुआ कि शादी की सालगिरह पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद गणेश मंदिर में शादी की प्रतीकात्मक रस्में होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें