फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर की तैयारी: सरकारी अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं का 90 दिन का स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों ने अपने यहां तीन-तीन महीने की दवाओं का स्टॉक कर लिया है। इसमें जीवन रक्षक दवाएं भी शामिल हैं। ऐसे में कोरोना महामारी फिर से बढ़ती है तो मरीजों को इलाज में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में झांसी में हुई अव्यवस्था के चलते मरीजों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब सरकार ने संभावित तीसरी लहर की बागडोर खुद ही संभाल ली है। ताकि, संक्रमण की चपेट में आने वाले रोगियों को दिक्कत न हो। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी अस्पतालों में एक-एक महीने की जीवन रक्षक दवाओं का स्टॉक रखने का आदेश दे दिया है। ऐसे में यदि कोविड की तीसरी लहर में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ें तो भी दवाओं की कमी मरीजों के इलाज में आड़े न आए। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल ने भी संभावित लहर के मद्देनजर तीन-तीन महीने की दवाओं का स्टॉक स्टोर में रख दिया है। मेडिकल कॉलेज में आवश्यक दवाओं की सूची (ईएलडी) में 839 दवाएं आती हैं। मौजूदा समय में 500 से अधिक प्रकार की दवाएं मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध हैं। इसमें एंटीबायोटिक, एंटी इंफ्लामेट्री (दर्द, सूजन), अस्थमा, पेट दर्द, दस्त, डायरिया, बुखार, खांसी समेत जीवन रक्षण दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल के एसएमओ स्टोर डॉ. रविंद्र सक्सेने ने बताया कि 287 प्रकार की आवश्यक दवाओं में से 263 उपलब्ध हैं। दवाओं की कोई कमी नहीं है।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर के चलते अस्पताल में तीन महीने की दवाओं का स्टॉक उपलब्ध है। इसमें जीवन रक्षक दवाएं भी शामिल हैं। यदि तीसरी लहर आती है तो दवाओं की कमी इलाज में आड़े नहीं आएगी। - डॉ. हरीशचंद्र आर्या, सीएमएस, मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें