फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन ने बारात लौटाई, प्रेमी के साथ शादी रचाई

विज्ञापन
premi yugal
विज्ञापन
मऊरानीपुर (झांसी)। लहचूरा थाना इलाके के एक गांव में लड़की द्वारा शादी से इंकार करने पर बारात को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। इतना ही नहीं, लड़की ने अगले दिन मंदिर में अपने प्रेमी से शादी रचा ली। ये घटना रविवार को पूरे क्षेत्र में चर्चा में बनी रही।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी पास के गांव के एक युवक के साथ तय हुई थी। लेकिन, इस रिश्ते से युवती शुरू से ही खुश नहीं थी। उसका एक दूसरे गांव के लड़के से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी लड़की ने अपने परिवार के लोगों को भी दी थी, लेकिन वे प्रेमी के साथ शादी के लिए नहीं माने। लड़की की इच्छा को दरकिनार करते हुए परिवार के लोग उसकी शादी अपने पसंद के लड़के से कराने की जिद पर अड़ गए। 30 मई को शादी होनी थी। तय मुहूर्त पर बारात लड़की के दरवाजे पर पहुंच गई। लेकिन, इससे पहले कि वैवाहिक रस्में शुरू हो पातीं, लड़की ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। लड़की ने पुलिस को बताया कि परिजन जबरदस्ती उसकी शादी करा रहे हैं, जबकि वो इसके लिए तैयार नहीं है। लड़की ने बताया कि वो बालिग है और अपने पसंद के लड़के से शादी करना चाहती है। इस पर पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए लड़की के परिजन व बारात लेकर आए दूल्हे के परिजनों को थाने बुला लिया। यहां परिजनों ने लड़की को समझाने की भरसक कोशिश की, परंतु वो प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही। आखिरकार लड़की की जिद के आगे उसके परिवार के लोग भी झुक गए। बारात लेकर आए लड़के के परिजनों ने भी समझौता कर लिया और वे वापस लौट गए। वहीं, लड़की के परिजनों ने उसके प्रेमी के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने शादी के लिए रजामंदी दे दी। अगले दिन मंदिर में लड़की की शादी उसके प्रेमी के साथ हुई। इसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें