फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में फिसली गर्भवती महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में एक गर्भवती महिला फिसलकर गिर पड़ी। वह ट्रेन की चपेट में आने वाली थी, तभी प्लेटफार्म में मौजूद आरपीएफ कर्मी ने फुर्ती दिखाते हुए उसे पीछे खींच लिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बरौनी-ग्वालियर मेल (11124) शुक्रवार शाम करीब 5.05 मिनट पर वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पहुंची। करीब 18.19 बजे गाड़ी ग्वालियर के लिए जैसे ही आगे बढ़ी तो एक गर्भवती महिला गाड़ी पकड़ने के लिए उसके पीछे भागी। जैसे ही वह ट्रेन के करीब पहुंची तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। वह प्लेटफार्म पर ट्रेन के करीब जा गिरी। उसी समय प्लेटफार्म पर आरपीएफ कांस्टेबल नरपाल सिंह मौजूद थे। उन्होंने बिना कोई पल गंवाए गर्भवती महिला को बाहर की ओर खींच लिया। रेल यात्रियों की भी वहां भीड़ जमा हो गई। भीड़ देखकर गार्ड ने गाड़ी को रुकवाया। आरपीएफ इंस्पेक्टर रविंद्र कौशिक के मुताबिक गर्भवती महिला ट्रेन में सवार होकर आगे चली गई। उसे कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें