फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में प्री-मानसून अब देर से

Fri, 16 Jun 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rain, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

बुंदेलखंड में इस बार प्री मानसून थोड़ा देरी से आएगा। पहले मौसम विभाग ने 15 जून से प्री मानसून की दस्तक का पूर्वानुमान जताया था लेकिन 18 जून तक बारिश की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में प्री मानसून बारिश होने में पांच-छह दिन और लग सकते हैं।
बुंदेलखंड में आमतौर पर 20 से 22 जून के बीच मानसूनी बारिश शुरू हो जाती है। 15 जून के आसपास प्री मानसून आ जाता है। इस बार भी मौसम विभाग ने 15 जून से प्री मानसून आने की संभावना जताई थी, मगर बृहस्पतिवार को प्री मानसूनी बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बुधवार रात अचानक आए मौसम में परिवर्तन से प्री मानसूनी बारिश की उम्मीद जगी थी लेकिन यह बिजली की चमक और हल्की बूंदाबांदी में ही सिमट गई। बृहस्पतिवार को सूरज निकलने से अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। हालांकि, बीच-बीच में आसमान में बादल से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। प्री मानसून के संबंध में मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि इस बार इसमें थोड़ी देर हो गई है। आगामी रविवार तक बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, छत्तीसगढ़ और बिहार में प्री मानसून की दस्तक हो चुकी है। ऐसे में बुंदेलखंड में 22 जून तक प्री मानसूनी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें