ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा आयोजित जिला स्कूल गेम्स- 2015 खेल महाकुंभ में प्रतिभागी खिलाड़ियों का शुक्र वार को शानदार प्रदर्शन जारी रहा। शतरंज में केंद्रीय विद्यालय के प्रखर ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया। इस दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में केंद्रीय विद्यालय नंबर- 3 ने एसपीआई को हराया। वॉलीबाल के सीनियर वर्ग में शीयरवुड कॉलेज ने केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक को हराया। जूनियर वर्ग में एसबीएम चिरगांव ने एपीएस को, बास्केट बाल के जूनियर वर्ग में रघुराज सिंह इंटर कॉलेज ने सेंट जेवियर को, बास्केट बाल के सीनियर वर्ग में एसएफसी ने निर्मला कांवेंट स्कूल को मात दी। शतरंज के अंडर- 19 में केंद्रीय विद्यालय बबीना के प्रखर पिपरैया ने पहला, एपीएस के सुमित ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर 15 में भारत चौबे ने प्रथम, सागर ने द्वितीय, अंडर 11 में ऋतिक गुप्ता ने प्रथम आयरन सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया। ध्यानचंद स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता के बालक वर्ग में हुए सेमीफाइनल मैच में कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर ने एमएलएम को तथा शीयरवुड कॉलेज ने सेंट मार्क्स कॉलेज को हराया। इस अवसर पर प्रदीप सरावगी, बृजेंद्र यादव, मोहन शाक्या, शिवम अहिरवार, संजीव त्रिपाठी, हरविंदर वर्मा, संजीव सरावगी, कर्मवीर, रवि प्रकाश, नवीन महरोत्रा, रीतेश भाटिया, अश्वनी शुक्ला, कमल महरौत्रा आदि मौजूद रहे।
दौड़ में आगे रहा एसएफसी
जिला स्कूल गेम्स 2015 खेल महाकुंभ के दौरान आयोजित 100 गुणा 4 मीटर रिले रेस में बालिका वर्ग की अंडर 14 में एसएफसी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं एपीएस को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 100 गुणा 4 मीटर रिले रेस के अंडर 16 में एपीएस ने पहला, शीयरवुड ने दूसरा, अंडर 19 में एपीएस ने प्रथम, केंद्रीय विद्यालय बबीना ने दूसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग की 100 गुणा 4 मीटर दौड़ में अंडर 14 में एपीएस ने पहला, सेंट जेवियर ने दूसरा, अंडर 16 में शीयरवुड ने पहला, एपीएस ने दूसरा, अंडर 19 में केंद्रीय विद्यालय बबीना ने प्रथम व शीयरवुड ने द्वितीय स्थान हासिल किया।