झांसी। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्रामप्रधान संगठन के बैनर तले ग्राम प्रधानों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के जरिए ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल को आगे बढ़ाने की मांग की।
अध्यक्ष हेमंत यादव ने कहा कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल अगले माह खत्म होने जा रहा है। ऐसे में अगर समय पर चुनाव नहीं कराए जाते तब एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाए जाने की जगह ग्राम प्रधानों का ही कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्यों के अवशेष का भी भुगतान जल्द कराने की मांग की। मांग पत्र के जरिए ग्राम प्रधानों ने गोशाला स्थल के अवशेष धनराशि का भुगतान, छोटी ग्राम पंचायतों को सामुदायिक शौचालय बनाने में दबाव न बनाने समेत अन्य मांग की। इस दौरान प्रदीप टांडा, आशीष, विमलेश राय, मुन्नी देवी, रोशन लाल, भवानी सिंह, गोविंद सिंह, अरविंद कुमार यादव, राजकुमार, राहुल यादव, पन्ना लाल, शिशुपाल, अजय श्रीवास, बिहालीहाल, बृजेंद्र, श्याम लाल, राघवेंद्र, कमलेश आदि उपस्थित थे।