एलआईसी बिल्डिंग में आग बुझाते दमकलकर्मी 1
झांसी। आरटीओ कार्यालय के सामने बनी एलआईसी बिल्डिंग के कबाड़ स्टोर में शनिवार दोपहर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बिल्डिंग के अन्य कार्यालयों के कर्मचारी घबराकर बाहर निकले। सूचना पाकर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
एलआईसी बिल्डिंग का प्र्रथम व द्वितीय तल पर कबाड़ स्टोर बना हुआ है। शनिवार सुबह एलआईसी बिल्डिंग के कार्यालय खुलने के बाद कामकाज चल रहा था। दोपहर करीब 12.30 बजे प्रथम तल से धुआं उठने के बाद कर्मचारी घबरा गए। बाहर निकलकर कर्मचारियों ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। लेकिन, जब तक दूसरे तल से भी धुआं उठता देख अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में धुआं आग में तब्दील हो चुका था। बिल्डिंग के अन्य कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारी भी घबराकर बाहर आ गए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, लेकिन देर शाम आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।