मोंठ। ग्राम बहादुरपुर में गोवंश की मौत के मामले को लेकर उपजा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में ग्राम प्रधान व उसके पुत्र के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, ग्राम प्रधान अमर सिंह ने भी उच्चाधिकारियों को पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ग्राम प्रधान अमर सिंह ने बताया कि यह पूरा प्रकरण रंजिशन पैदा किया गया है। उन्होंने बताया कि विपक्षी बाहर के रहने वाले हैं। उन्होंने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। बाद में उसी जमीन पर गोशाला का निर्माण कराया गया, जिससे विपक्षी रंजिश मानने लगे हैं, जिसके चलते उन्होंने झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रच डाली। जबकि, गोवंश की मौत बीमारी से हुई थी। नियमानुसार गोवंश का बीमा कराकर उसे दफन किया गया था। इस मामले में समथर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। हर बिंदु पर जांच की जाएगी।